⚡ ब्रेकिंग News

देव प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व , अमन चैन की मांगी दुआ .

 




देव से मो अरशद का रिपोर्ट .



 औरंगाबाद देव प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहा आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया सूबह से ही विभिन्न मस्जिद और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड पड़ी नमाज के बाद अकीदत मंदो ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन चैन खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी इस मौके पर देव थाना पुलिस बल के साथ मनीष कुमार एस आई ने कंन्तरी, चट्टी बाजार सहित विभिन्न स्थानों का दौरा करते नजर आए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से शांति और सौहार्द  बनाए रखने की अपील की वही चट्टी बिशुनपुर जीव विवाह देव बालापोखर के गांव में भी ईद की नमाज अदा की गई इस दौरान डॉक्टर नजीर अंसारी, मोहम्मद इसराइल, मो अशरफ, मो ईमरान, मो शदाब, मो आशिफ, मो बेलाल, मो तौवाब, मो अनवर, मो ईजहार, मो मोमताज सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे सभी ने मिलकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्सव का माहौल रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...