⚡ ब्रेकिंग News

बिजली की चपेट में आने से महिला की हुई मौत…जाने कैसे ?


बिजली की चपेट में आने से महिला की हुई मौत…जाने कैसे ?



थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट। 



ATH NEWS 11 GROUP -:जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियाडीह गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे घर का काम करते समय एक महिला बिजली की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलियाडीह गांव निवासी राधा देवी घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


महिला की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...