⚡ ब्रेकिंग News

राम नवमी के शुभअवसर पर निकलेगी शोभा यात्रा,थाना लालगंज छेत्र कुदरहा से शुरू होकर कलवारी तक जाएगी।





थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट ।




ATH NEWS 11 GROUP -:बस्ती में 26 मार्च 2026 को हिंदू नव वर्ष और राम नवमी के अवसर पर एक शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा थाना लालगंज छेत्र कुदरहा से शुरू होकर कलवारी तक जाएगी।


इसमें आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और भजन-कीर्तन शामिल होंगे। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में भाग लेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक शक्ति का प्रदर्शन करना है। क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

प्रशासन द्वारा इस आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिंदू महासंघ के जिला महासचिव सुमित शुक्ला, अजीत पाल, शैलेश शुक्ला, विजय शर्मा, प्रदीप पाल, रामजी चौधरी, रामजीत चौधरी, रमेश चन्द्र चौधरी और हीरा कसौधन सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...