⚡ ब्रेकिंग News

चैती छठ पर त्रिलोचन घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब।

चैती छठ पर त्रिलोचन घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब।



सासाराम:- चैती छठ व्रत के  के दिन लालगंज नहर स्थित त्रिलचन घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।  व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में घाट पर पहुंचने लगे और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला। घाट के समीप भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।


व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलकामना की प्रार्थना की। चार दिवसीय इस महा व्रत की शुरुआत ‘नहाए-खाए’ के साथ हो चुकी है, वहीं दूसरे दिन खरना और आज अरग के अनुष्ठानों को लेकर व्रतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

शहर के लगभग सभी प्रमुख घाटों पर प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रियता के कारण श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पूरे घाट क्षेत्र में व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त नजर आई, जिससे छठ व्रतियों ने शांतिपूर्ण और श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...