थाना लालगंज से रामजीत चौधरी का रिपोर्ट ।
ATH NEWS 11 GROUP -: गौ माता सम्मान गौ आवाहन अभियान को लेकर वाराणसी में एक विशेश बैठक का आयोजन तहसील प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव के अध्यक्षता में किया गया। सुषमा श्रीवास्तव ने कहा कि गौ माता राष्ट्र माता घोषित करने हेतु भारत देश के सभी पूज्य साधु-संतों के द्वारा उत्तर प्रदेश के 75 जिले में अभियान जोर - शोर से चलाया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी अखिलेश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जिले में प्रभारी नियुक्त किए गए जिनको अपने-अपने जिले में 21 लोगों की टीम बनाकर इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचना है। प्रदेश प्रभारी प्रवीण दुबे ने कहा 21 लोगों की टीम बनाकर गांव-गांव इस अभियान से लोगों को जोड़ेंगे।प्रवीण दुबे के नेत त्व में पूरे जिले में इस अभियान को जोर-शोर से गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए हर वर्ग को जोड़ा जाएगा इससे आने वाले समय पर 27 अप्रैल 2026 को विशाल शोभा यात्रा निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सोपा जाएगा साथ ही सभी तहसीलों में भी तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चंदेल, गीता प्रजापति मंजू प्रजापति, सुमन अनीता, बबीता, नीलम, मंजू मौर्य, अंजू, उर्मिला आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment