⚡ ब्रेकिंग News

तेज रफ्तार का कहर: NH-730 पर स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक गंभीर, हाईवे सुरक्षा पर फिर उठे सवाल..



तेज रफ्तार का कहर: NH-730 पर स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक गंभीर, हाईवे सुरक्षा पर फिर उठे सवाल..


महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिरसिया के पास नेशनल हाईवे 730 पर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। छोटी बसहिया की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे मौजूद युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान सिरसिया निवासी इकरार पुत्र हजरत अली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि इकरार कई फीट दूर जा गिरा और सड़क पर तड़पने लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मानवता की मिसाल पेश करते हुए आसपास के ग्रामीणों ने बिना देर किए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही भिटौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि नेशनल हाईवे 730 पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी के चलते आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर सख्त निगरानी, स्पीड कंट्रोल और नियमित चेकिंग की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

       प्रभारी महराजगंज 

       कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...