महराजगंज:- 20 फरवरी 2026: पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भिटौली की टीम ने वांछित/वारंट अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की।
थाना भिटौली में पंजीकृत प्रकरण मु0अ0सं0 029/2026, धारा 69/115(2)/352/351(3) B.N.S के अभियुक्त सहबाज खान पुत्र स्व० रसीद अहमद निवासी ग्राम छपिया, उम्र करीब 29 वर्ष को भैसा पुल, थाना भिटौली से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी दिनांक 20.02.2026 को 12:56 बजे की गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। सहबाज खान पर पहले भी यही प्रकरण दर्ज है, जिसके तहत उसके खिलाफ कार्रवाई चल रही थी।
*गिरफ्तारी में शामिल टीम के सदस्य*
व030नि0 प्रवीण कुमार सिंह, थाना भिटौली
हे0का0 सोनू यादव, थाना भिटौली
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी वांछित अपराधी को सुरक्षा नहीं दी जाएगी।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह
Post a Comment