⚡ ब्रेकिंग News

चल रहे इंटरमीडिएट की परीक्षा शान्तिपूर्ण व कदाचार मुक्त तरीके से हुआ सम्पन्न।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


चल रहे इंटरमीडिएट की परीक्षा शान्तिपूर्ण व कदाचार मुक्त तरीके से हुआ सम्पन्न।



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी-प्रखण्ड में चल रहा इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त तरीके से सम्पन्न हो गया।प्रखण्ड के दो परीक्षा केन्द्र पर इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतिम दिन कुल 947 परीक्षार्थी परीक्षा लिखे। शनिवार को जमा दो उच्च विद्यालय कांडी परीक्षा सेंटर पर संस्कृत व हिन्दी विषय के 491 विद्यार्थी इंटर की परीक्षा में    शामिल हुए। इंटर के कला संकाय में 463 ,वाणिज्य संकाय में 02 और विज्ञान संकाय में 26 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।उधर शोणभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय कांडी सेंटर पर 456 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।दंडाधिकारी के रूप में मोहम्मद शकील अंसारी व आशुतोष शर्मा तथा महिला दंडाधिकारी के रूप में माया कुमारी उपस्थित थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...