संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती
कलवारी,बस्ती - कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी–बस्ती मार्ग स्थित बेइली चौराहे के पास शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में एक श्रमिक की असामयिक मृत्यु हो गई।
सीमेंट ईंट फैक्ट्री में कार्यरत 50 वर्षीय महेश पुत्र बोधन, निवासी भैरमपुर थाना ढाकरावा, जनपद लखीमपुर खीरी, सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
यह हादसा क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया है और एक श्रमिक परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Post a Comment