ATH NEWS 11:-दिनांक 19.02.2026 कलवारी पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर किया गया गैर इरादतन हत्या के वांछित आरोपियो को गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्यामकांत के कुशल निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकार कलवारी महोदय संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम ने कलवारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा गायघाट के परिसर से गैर इरादतन हत्या को आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया जिसके निशानदेही से घटना मे प्रयुक्त लोहे की राड व बास की लकड़ी बरामद किया गया है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 17.02.26 को शाम करीब 7 बजे के आस पास ग्राम टेंगरिया राजा मे बच्चो बच्चो मे हसी मजाक मे हुये विवाद को लेकर हुये मार पीट मे एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया था जिसकी दवा इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध मे मृतक शिवपूजन की पत्नी मालती देवी निवासिनी टेंगरिया राजा थाना कलवारी जनपद बस्ती के तहरीरी सूचना पर दिनांक 18.02.26 को मु0अ0सं0-27/2026 धारा-115 (2) / 352 /105 बीएनएस पंजीकृत कर मुकदमे से सम्बन्धित वांछित आरोपीगण की तलाश किया जा रहा था कि जरिये मुखबिर खास मिली सूचना के आधार पर आरोपीयो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा गायघाट के परिसर से आज दिनांक 19.02.26 को समय 08.45 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके निशानदेही से घटना मे प्रयुक्त लोहे की राड व बास की लकड़ी बरामद किया गया है । गिरफ्तारी आरोपीयो के सम्बन्ध मे अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्ता/ बाल अपचारी का विवरण:
1. संगीता पत्नी मलखान राजभर निवासिनी टेगरिया राजा थाना कलवारी जनपद बस्ती
2. राम गोपाल पुत्र मलखान निवासी टेगरिया राजा थाना कलवारी जनपद बस्ती( बाल अपचारी)
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
1. थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह थाना कलवारी, जनपद बस्ती।
2. उ0नि0 राकेश कुमार मिश्र ( प्रभारी चौकी गायघाट )
3. का0 अलखनाथ पांडेय
4. महिला आरक्षी पूनम पाठक
Post a Comment