⚡ ब्रेकिंग News

लखनऊ में बड़ा आयोजन - CM योगी ने 4,543 युवाओं को सौंपे UP Police के नियुक्ति-पत्र.

 



 ATH NEWS 11:-उत्तर प्रदेश से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर लखनऊ से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल में चयनित 4,543 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित इन युवाओं को आज नई जिम्मेदारी मिली है।


लखनऊ में आयोजित भव्य नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हो रहे ये युवा अपनी प्रतिभा, ऊर्जा, परिश्रम और पुरुषार्थ से प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे। उनका योगदान प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा।



तो ये थी युवाशक्ति को अवसर देने वाली खबर, जहां नए उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है। ऐसे ही तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिए ATH NEWS 11.



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...