⚡ ब्रेकिंग News

आयुक्त कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी मगध प्रमंडल, गयाजी के आयुक्त कार्यालय सभागार में 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना ए. एन. ने की।

​समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त डॉ. सफीना ए. एन. ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का जरिया नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, साहित्य, परंपरा और जन-भावनाओं को पिरोने वाली मुख्य भाषा है। हिंदी ने देश की विविध भाषाई और सांस्कृतिक धाराओं के बीच संवाद एवं समन्वय स्थापित करने में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

​उन्होंने प्रशासनिक पारदर्शिता और आमजन तक सुगम पहुँच के लिए सरकारी कामकाज में सरल, सहज और स्पष्ट हिंदी के उपयोग पर बल दिया। आयुक्त ने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग से सरकारी योजनाओं और निर्णयों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक सुगमता से पहुँचाई जा सकती है, जिससे शासन और जनता के बीच का संबंध और अधिक प्रभावी बनता है।

​कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने दैनिक पत्राचार एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बैठक में राजभाषा के रूप में हिंदी की भूमिका और इसके प्रचार-प्रसार पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिस पर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने दैनिक कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...