संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-हाथीदह पटना रेल पुलिस अधीक्षक एसपी रेल पटना के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हाथीदह रेल थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाथीदह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर हुई बैग चोरी की घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
घटना और बरामदगी का विवरण:
त्वरित कार्रवाई: 14 सितंबर 2026 को प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर चोरी की घटना के तुरंत बाद जीआरपी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा।
नियमानुसार की गई तलाशी में अभियुक्त के पास से चोरी गया एक काला हैंडबैग मिला, जिससे ₹72,900 नगद और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
कानूनी कार्रवाई- मामले में रेल थाना हाथीदह में कांड संख्या 37/26 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment