⚡ ब्रेकिंग News

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे बदहाल, हसन बाजार में सड़क गड्ढे में तब्दील.




रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट,,


हसनबाजार/भोजपुर:- आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर भोजपुर जिले के हसन बाजार की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है, बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं और पूरी सड़क धूल से पटी है। बाइक, ऑटो, ई-रिक्शा चालकों को जान जोखिम में डालकर चलना पड़ रहा है।


हसन बाजार एक व्यस्त मार्केट है, जहां रोजाना हजारों गाड़ियों का आवागमन होता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उड़ती धूल के कारण दुकानदारी चौपट हो रही है और कई महीनों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है।

बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, गड्ढों में पानी भरने से हादसे का डर बना रहता है।

ग्रामीणों ने PWD विभाग और भोजपुर जिला प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...