⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी रेलवे स्टेशन से शातिर चोर गिरफ्तार, एंड्रॉइड मोबाइल और यात्री का बैग बरामद।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.




ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी आगामी पितृपक्ष मेले के मद्देनजर गया रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के दौरान रेल सुरक्षा बल (RPF), सीपीडीएस (CPDS), अपराध सूचना शाखा (CIB) और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत स्टेशन परिसर में चलाए गए चेकिंग अभियान में यात्रियों का सामान चुराने वाले 3 शातिर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 3 चोरी के एंड्रॉइड मोबाइल फोन और कपड़ों व दवाइयों से भरा एक लगेज बैग बरामद हुआ है।

​संदिग्ध अवस्था में प्लेटफॉर्म 01/C से धराए जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट गया के उप-निरीक्षक विकास कुमार, जीआरपी के पीएसआई राजकुमार सिंह और सीपीडीएस टीम के नेतृत्व में संयुक्त टीम स्टेशन एरिया में गश्त कर रही थी। शाम करीब 5:30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 01/C के दिल्ली छोर पर बने यात्री शेड में 3 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखे। पुलिस टीम को देखकर जब वे घबराने लगे, तो कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों ने रेल यात्रियों का सामान चुराने की बात स्वीकार की।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:....

​मोहम्मद समीर (19 वर्ष), पिता- मोहम्मद आजम, निवासी- मु० नाला रोड, ब्रिज बाजार, थाना- हिसुआ, जिला- नालंदा (बिहार)।

​मोहम्मद इमरान (35 वर्ष), पिता- मोहम्मद अनवर, निवासी- ग्राम छोटकी दाहा, नादरागंज, थाना- सिविल लाइन, जिला- गया (बिहार)।

​कन्हैया प्रसाद (40 वर्ष), पिता- शिवनंदन प्रसाद, निवासी- छोटकी डेल्हा, न्यू कॉलोनी, थाना- डेल्हा, जिला- गया (बिहार)।

​बरामदगी एवं कानूनी कार्रवाई...

​तलाशी के दौरान आरोपी मोहम्मद समीर के पास से एक ऑरेंज और काले रंग का लगेज बैग (जिस पर AL AYMEN tours & travels Hajj & umrah group अंकित है, जिसमें कपड़े व दवाइयां थीं) तथा एक TECNO POVA मोबाइल मिला। दूसरे आरोपी मोहम्मद इमरान से Redmi का एंड्रॉइड मोबाइल और तीसरे आरोपी कन्हैया प्रसाद से OPPO का एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ।

​जब्त किए गए तीनों मोबाइलों और सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹52,000 बताई गई है। मौके पर ही जब्ती सूची बनाकर तीनों को गिरफ्तार किया गया। उप-निरीक्षक विकास कुमार की लिखित प्राथमिकी के आधार पर जीआरपी थाना गया में अभियुक्तों के खिलाफ कांड संख्या- 236/26, धारा 317(5)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

​कार्रवाई करने वाली टीम:...

​इस सफल कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट गया के उ०नि० विकास कुमार, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार सिंह, आरक्षी रौशन कुमार, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी विकाश कुमार, सीपीडीएस टीम से उ०नि० मुकेश कुमार, आरक्षी अमित कुमार, अ०आ० शाखा से आरक्षी बिपिन कुमार एवं जीआरपी गया के प्र०अ०नि० राजकुमार सिंह व स०उ०नि० चंदन कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...