संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-17 /9/2026 को मुफस्सिल पुलिस को सूचना मिली थी कि भुसुण्डा-ग्रीन फील्ड सड़क पर बहोरा बिगहा मोड़ के पास कुछ असामाजिक तत्व हथियार लहराते हुए किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से इकट्ठा हुए हैं।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल को देखते ही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा और भागने के दौरान उसने कमर से कुछ निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे खदेड़कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
नाम:- आदित्य कुमार (पिता- राजेश प्रसाद
निवासी:- ग्राम बहोरा बिगहा, थाना मुफस्सिल, जिला गया।
बरामदगी का विवरण
देशी पिस्टल: -01
देशी कट्टा:- 01
जिंदा कारतूस: -04
मोबाइल फोन:- 01
मोटरसाइकिल: -01
कानूनी कार्रवाई व पूछताछ जारी
तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक पिस्टल, 3 कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद हुई, जबकि सड़क किनारे फेंकी गई जगह से एक देशी कट्टा और 1 जिंदा कारतूस मिला। हथियारों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब न देने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 1049/26 (दिनांक 18.m/09/2026) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है और यह पता लगा रही है कि वह किसी अंतरराज्यीय या स्थानीय हथियार तस्कर गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

Post a Comment