⚡ ब्रेकिंग News

ऑपरेशन सतर्क के तहत गयाजी रेलवे स्टेशन पर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।






संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया, अपराध गुप्तचर शाखा (CIB), सी.डी.पी.एस. तथा राजकीय रेल पुलिस (GRP) गयाजी की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत गया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।


​रविवार, 13 सितंबर 2026 को स्टेशन क्षेत्र में गश्त व निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 (दिल्ली छोर, RSMS के पास) पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग ले जाते देखा गया। सुरक्षा बलों द्वारा रोककर पूछताछ करने पर उसकी पहचान प्रकाश कुमार (उम्र-24 वर्ष, पिता-ब्रह्मदेव यादव, निवासी-ग्राम इटमा, थाना-परैया, जिला-गया, बिहार) के रूप में हुई।

​तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग से 13.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिस पर "For Sale in Jharkhand Only" अंकित था। बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹11,700/— बताई गई है।

​आरपीएफ ने बरामद शराब को जब्त करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु राजकीय रेल थाना (GRP) गयाजी के सुपुर्द कर दिया। इस संदर्भ में GRP थाना गया में कांड संख्या-230/2026, धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...