⚡ ब्रेकिंग News

सीएसपी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, वजह लूटपाट.





मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 24/09/2026 जिले के फेसर थानाक्षेत्र में आज सुबह अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक को गोली मारकर लगभग तीन लाख रुपये एवं लैपटॉप वैगरह लुटकर फरार हो गये। घटनास्थल बद्री बिगहा और पिरौटा गांव के बीच गोली लगने से पिरौटा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार कुरम्हा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालित करते हैं। गुरुवार की सुबह वह अपने घर से बाइक से सीएसपी खोलने के लिए कुरम्हा जा रहें थे। सीएसपी संचालक को बाइक से पीछा कर बाइक को रोक दिया। बताया जाता है कि दो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट करने लगे और रुपये छीनने के प्रयास कर रहे थे। इसी बीच एक अन्य अपराधी भी वहां पहुंच गया। विरोध करने पर अपराधियों ने सीएसपी संचालक को जांघ में गोली मार दिया, जिससे घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच अपराधियों ने सीएसपी संचालक से करीब तीन लाख रुपए लैपटॉप वैगरह लुटकर फरार हो गया। पीड़ित व्यक्ति किसी तरह इसका सूचना गांव, घर वाले को दिया।परिजन एवं ग्रामीण वहां पहुंचे और आनन फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद लेकर गया। डॉ ने स्थिति गंभीर देखते प्राथमिक उपचार कर मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।फेसर थानाध्यक्ष रामजीत चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों ने घटना के जायजा लिया। अपराधियों के बारे जानकारी लिया कि किस तरफ भागा है। घटना के गंभीरता को समझते हुए थानाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से जांच किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...