⚡ ब्रेकिंग News

प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग और सांस्कृतिक संवर्धन पर उप महानिरीक्षक मानवेन्द्र ने दिया बल।






संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-गया जी ​सशस्त्र सीमा बल की 29वीं वाहिनी के परिसर में हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप महानिरीक्षक विशेष प्रचालन मानवेन्द्र ने की।

​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मानवेन्द्र ने हिंदी के ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा देवनागरी लिपि में हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किए जाने की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और भावनात्मक एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है। ​कार्यालयी कार्यों और डिजिटल युग में हिंदी पर जोर कार्यक्रम के दौरान दैनिक प्रशासनिक कार्यों में सरल एवं सहज हिंदी के उपयोग पर बल दिया गया। उप महानिरीक्षक ने सभी बलकार्मिकों से अपने सरकारी कामकाज में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही, आधुनिक तकनीकी एवं डिजिटल युग में हिंदी को सशक्त बनाने और नई पीढ़ी को हिंदी साहित्य से जोड़ने की आवश्यकता रेखांकित की गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिंदी का विकास अन्य सभी भारतीय भाषाओं के परस्पर सम्मान और सहयोग के साथ होना चाहिए।

​वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति..


इस अवसर पर 29वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री असीम उपाध्याय, द्वितीय कमान अधिकारी श्री अंजय रजक, क्षेत्रक मुख्यालय विशेष प्रचालन के द्वितीय कमान अधिकारी  दिनेश कुमार सहित कई अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी और बल के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...