महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादले में कई चौकी प्रभारियों को बदला गया है, जबकि थानों में वरिष्ठ उप निरीक्षकों की भी नई तैनाती की गई है।
फेरबदल के तहत म0उ0नि0 नेहा कुमारी को पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी पकड़ी, थाना कोतवाली बनाया गया है। भूपेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जेल की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस लाइन से रूपेश पाल को चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, भिटौली भेजा गया है।
इसी क्रम में मधुकर सिंह को चौकी प्रभारी खुटहाँ, पनियरा, गोविन्दर यादव को चौकी प्रभारी शिकारपुर, भिटौली, जबकि देवेन्द्र दुबे को चौकी प्रभारी मुजुरी, पनियरा बनाया गया है। अजय कुमार यादव को चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, नौतनवां तथा अनिश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी परतावल, श्यामदेउरवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संदीप कुमार चौधरी को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर बनाया गया है, जबकि अखिलेश यादव को जनसुनवाई सेल में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा शोभा यादव को वरिष्ठ उप निरीक्षक भिटौली, नरेन्द्र पटेल को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोल्हुई, रमेश पुरी को वरिष्ठ उप निरीक्षक पुरन्दरपुर तथा रामजी गुप्ता को वरिष्ठ उप निरीक्षक निचलौल बनाया गया है।
वहीं चौकी प्रभारी पकड़ी रहे रमेश वरुण को थाना कोल्हुई, चौकी प्रभारी जेल रहे राकेश कुमार को थाना पुरन्दरपुर, चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी रहे छोटेलाल को थाना परसामलिक भेजा गया है। रोहित यादव और अशोक गिरी को चौकी प्रभारी खुटहाँ और मुजुरी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसी तरह आलोक कुमार राय को चौकी प्रभारी परतावल से थाना ठूठीबारी तथा संजय सिंह को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर से थाना सिंदुरिया स्थानांतरित किया गया है।
*अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा पर रहेगा जोर*
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को नवीन तैनाती स्थल पर पूरी निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.

Post a Comment