संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH न्यूज़ 11 GROUP:-गयाजी दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की वार्षिक पत्रिका ‘सुमेधा’ (CU-MEDHA) के 9वें संस्करण का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह द्वारा उनके कार्यालय में किया गया। जनसंचार एवं मीडिया विभाग द्वारा प्रकाशित इस पत्रिका का 9वां संस्करण ‘पंच प्रण’ की केंद्रीय थीम पर आधारित है।
विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने संपादकीय और डिजाइनिंग टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘सुमेधा’ विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचार और भावनाएं अभिव्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर देती है। लेखों और कविताओं के माध्यम से युवा समाज व राष्ट्र के प्रति अपने दृष्टिकोण को सामने लाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘पंच प्रण’ के आदर्शों पर आधारित यह संस्करण युवाओं को राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
2016 से निरंतर जारी है प्रकाशन
संपादकीय सलाहकार प्रो. आतिश पराशर ने जानकारी दी कि वर्ष 2016 से जनसंचार एवं मीडिया विभाग द्वारा ‘सुमेधा’ का निरंतर प्रकाशन किया जा रहा है। यह मंच विद्यार्थियों को लेखन व डिजाइनिंग कौशल के प्रदर्शन के साथ-साथ मीडिया की व्यावहारिक कार्यप्रणाली सीखने का अवसर देता है। संपादक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि यह पत्रिका पाठकों में सकारात्मक सोच विकसित करने और युवाओं को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का माध्यम बनेगी।
संपादकीय एवं क्रिएटिव टीम
जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम के अनुसार:
संपादकीय सलाहकार: प्रो. आतिश पराशर
संपादक: डॉ. सुजीत कुमार
कॉपी एडिटर आनंद कुमार
सब-एडिटर्स: फैज़ल इजी, ऋषभ झा, पुरुषोत्तम कुमार एवं उत्कर्ष
क्रिएटिव डायरेक्टर मो. नूर अली इमाम लेआउट डिजाइनिंग वैभव कुमार
विमोचन के दौरान प्रॉक्टर प्रो. प्रणव कुमार, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) प्रो. पवन कुमार मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी, शोधार्थी और मीडिया लैब के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment