⚡ ब्रेकिंग News

इमामगंज पुलिस की त्वरित कारवाई में नाबालिग से दुष्कर्म और SC/ST मामले में आरोपी 24 घंटे के भीतर गये दबोचाये।

 





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



​ATHNEWS 11GROUP 

गयाजी पुलिस ने महिला सुरक्षा और त्वरित न्याय की दिशा में एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए पॉक्सो एक्ट और SC/ST मामले के नामजद अभियुक्त को प्राथमिकी दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के स्वजनों द्वारा 29 जुलाई 2026 को इमामगंज थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि नामजद आरोपी आशीष कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर शेरघाटी स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दो दिनों के उपरांत पीड़िता को घर छोड़ने के दौरान आरोपी द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। ​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इमामगंज थाना कांड संख्या-265/26, दिनांक 29/07/2026 दर्ज कर तुरंत अनुसंधान शुरू किया गया।

​विशेष टीम का हुआ गठन

मामले के त्वरित निष्पादन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गयाजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में थानाध्यक्ष इमामगंज, पुलिस बल के जवान तथा तकनीकी शाखा के पदाधिकारियों को शामिल किया गया। ​गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशीष कुमार पिता- स्वर्गीय प्रदीप प्रसाद, साकिन- पकड़ी गुड़िया, थाना- इमामगंज, जिला- गयाजी को उसके पैतृक गांव पकड़ी गुड़िया से छापेमारी कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। ​वैज्ञानिक अनुसंधान कर दिलाई जाएगी सख्त सजा

गयाजी पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। इस मामले में भी प्रभावी वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ जल्द से जल्द न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा और त्वरित विचारण  कराकर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...