⚡ ब्रेकिंग News

मॉडल स्कूल सुंदरगंज, बारुण में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषयक मॉक ड्रिल सह जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.

 




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद।आज दिनांक 31 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जिला अग्निशमन पदाधिकारी, औरंगाबाद के नेतृत्व में तथा सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अंतरा कुमारी की उपस्थिति में मॉडल स्कूल, सुंदरगंज, प्रखंड बारुण में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषयक मॉक ड्रिल सह जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


 कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल अग्निशामालय औरंगाबाद के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं को आग लगने की विभिन्न परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अग्निशमन यंत्रों के प्रकार, उनके सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की विधि तथा विभिन्न अग्निशमन उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति, विद्युत शॉर्ट सर्किट से उत्पन्न आग पर प्रारंभिक नियंत्रण, आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखने तथा समय पर अग्निशमन सेवा को सूचना देने के महत्व के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यालय परिसर में आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) का अभ्यास कराया गया तथा छात्र-छात्राओं को आगजनी की घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षा मानकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अग्निशमन दल से विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।


उक्त जन-जागरूकता कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अंतरा कुमारी, प्रधान अग्निक संजय कुमार, अग्निक चालक मंजीत कुमार पाण्डेय, अग्निक चालक सोनू कुमार, अग्निक सुमेर सिंह, अग्निक निक्की कुमारी, अग्निक अमीषा कुमारी, गृह रक्षक  ऋतिक कुमार, गृह रक्षक अंकित कुमार तथा अग्निक सूरज कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...