⚡ ब्रेकिंग News

अम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर नाली समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह से मिला, सांसद ने दिया आश्वासन.









*मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद*







औरंगाबाद।आज दिनांक 25/07/2026 राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर नाली के समस्या के समाधान हेतु एक प्रतिनिधि मंडल प्रवीण कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष सह 20सूत्री अध्यक्ष के नेतृत्व में कंचन गुप्ता,सत्येंद्र कुमार,विवेक कुमार एवं दिलीप कुमार के साथ पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह से मिला, और समस्या से अवगत कराया। पूर्व सांसद ने NH के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर अम्बा के नाली समस्या को लेकर अविलंब दूर करने का निर्देश दिया ।और अम्बा जाकर स्थल निरीक्षण कर समस्या का हल अविलंब करने को कहा। तत्पश्चात प्रवीण कुमार ने जिला पदाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया।जिला पदाधिकारी ने इस पर तुरंत एक्शन लेने का आश्वासन दिया।

        आज ही लगभग दिन 12.30 बजे के करीब NH के कार्यपालक अभियंता का आगमन स्थल निरीक्षण के लिए हुआ।सबसे पहले अम्बा पेट्रोल पंप के पास जेसीबी से मिट्टी के परत हटा कर देखा, तो नाली पूरा कचड़ा से भरा हुआ था। यहां पर पहले नाली का ढक्कन ला कर रखने के बाद ही पेट्रोल पंप के पास नाली सफाई करवाने का निर्देश अपने कर्मियों को दिया।इसके बाद सतबहिनी मंदिर और मध्य विद्यालय चिल्हकी अम्बा के बीच सड़क के पश्चिम  टूटे हुए नाली का  निरीक्षण कर इसे जोड़ने का निर्देश अपने कर्मियों को दिया।अम्बा बाजार होते हुए गांव हरदाता तक उन्होंने निरीक्षण किया। और उन्होंने पाया कि इधर नाली रोड लेबल से 2-3 फीट नीचे मिट्टी में दब गया है।उन्होंने बताया कि तत्काल समाधान के लिए औरंगाबाद रोड से चौक तक कल से सफाई कराया जाएगा।लेकिन अम्बा के नाली जर्जर होने और 2-3 फीट गहरा होने के कारण अब नया नाली बनाने का प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...