⚡ ब्रेकिंग News

सेवा, समर्पण एवं संकल्प के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर अभियान बसेरा-2 के लाभुकों को बंदोबस्त प्रमाणपत्र का हुआ वितरण.

 



**मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद*






औरंगाबाद। आज दिनांक 25/07/2026 बिहार सरकार के *"सेवा, समर्पण एवं संकल्प"* के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर औरंगाबाद स्थित टाउन हॉल में *अभियान बसेरा-2* के अंतर्गत चिन्हित योग्य परिवारों के बीच *बंदोबस्त प्रमाणपत्र* का वितरण किया गया।


इस अवसर पर *विधायक, रफीगंज प्रमोद सिंह*, *जिलाधिकारी  अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.)*, *पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा (भा.पु.से.)* सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा लाभुकों को बंदोबस्त प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।


जिले में *अभियान बसेरा-2* के अंतर्गत चिन्हित कुल *130 पात्र लाभुको* को बंदोबस्त प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया। जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंडों में भी वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित अंचल अधिकारियों के माध्यम से पात्र लाभुकों के बीच प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया।


जिला प्रशासन ने कहा कि अभियान बसेरा-2 का उद्देश्य भूमिहीन एवं पात्र परिवारों को भूमि संबंधी अधिकार सुनिश्चित कर उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवासीय जीवन उपलब्ध कराना है। प्रशासन आगे भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...