⚡ ब्रेकिंग News

JLN कॉलेज डेहरी में NCC- NSS के संयुक्त प्रयास से योग दिवस का आयोजन, योग गुरु प्रो सचितानंद ने सिखाए आसन.



ATH NEWS 11:-जे एल एन कॉलेज डेहरी में  प्राचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार ओझा के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।जिसका संचालन मैनेजमेंट के विभागध्यक्ष प्रो कन्हैया सिंह ने किया तथा योग गुरु के रूप में एनसीसी के ए एन ओ प्रो सचितानंद कुमार तथा प्रो अजय कुमार उपस्थित थे । मौके पर प्राचार्य  ने संबोधित करते करते हुए बताया की “पूरे देश और दुनिया में 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस साल की मुख्य थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग'  रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।मुख्य रूप से योग गुरु ने मुख्य रूप से योगासन एव प्राणायाम का गुर सिखाया। कार्यक्रम में एनएसएस पदाधिकारी प्रो आनंद कुमार सिंह,प्रो अजय कुमार,प्रो शिवनाथ प्रजापत,विकाश कुमार उर्फ़ भाई विकाश,बड़ा बाबू जितेंद्र सिंह,राधा रमण सिंह चौहान उर्फ़ मुन्ना सिंह,डॉ मनोज मिश्रा ,प्रो गोपाल शंकर,प्रो धर्मेंद्र कुमार,प्रो दिवाकर पाठक,संजीव तिवारी ,सारिक अली,पंकज कुमार,अभिषेक कुमार ,मनी कुमार पूजा कुमारी,दीपक कुमार,अचूतानंद तिवारी,चुनमुन कुमार,दीपक कुमार,कमलापति पाल,सुधीर कुमार,अमर कुमार सिंह ,दिनेश कुमार,प्रेमनारायण कुमार ,संतोष ठाकुर सहित कई एनएसएस स्वयं सेवक एवं छात्र-छात्राएं शिरकत किए ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...