झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- झारखंड सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्ति अभियान” के तहत बुधवार को कांडी प्रखण्ड मुख्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गयी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से निकाली गयी इस नशामुक्ति अभियान जागरूकता रैली का नेतृत्व थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम व वार्डेन आर उषा कुमारी संतुक्त रूप से कर रहीं थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा स्कूल की छात्राएं हांथो में बैनर लिए नारा लगाते हुए चल रही थीं। यह जागरूकता रैली स्कूल से शुरू होकर मुख्य सड़क होते बाजार तक गयी। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हए थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का एक बड़ा वर्ग नशे के गिरफ्त में हैं नशा का गलत आदत आपको गलत रास्ते पर ले जाती है ।नशा समाज को गलत राह पर ले जाती है।नशा घर परिवार को बिखेर देता है।अतः आज के युवा नशे से दूर रहें इसी में सभी की भलाई है।युवा समाजसेवी शशांक शेखर ने भी लोगों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने की बात कही।
उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
रैली में शामिल छात्राओं ने “नशा छोड़ो, परिवार बचाओ” और “स्वस्थ जीवन अपनाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रास्ते में लोगों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहने के लाभों को सरल तरीके से समझाया गया।
मौके पर कांडी पंचायत बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार,वार्डेन आर उषा कुमारी ,दिनेश राम सहित बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल थीं।

Post a Comment