⚡ ब्रेकिंग News

लाइब्रेरी के रास्ते नाली का बह रहा पानी, लोग परेशान.

 




देव से मो अरशद का रिपोर्ट.



 देव प्रखंड के ग्राम पंचायत सरगावां के वार्ड नंबर 9 लाइब्रेरी के रास्ते पर नाली का पानी जमा है गर्मी के मौसम में नाली का पानी सड़क पर जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बरसात के दिनों में या रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है गर्मी में जब सड़क पर दो से डेढ़ फीट  पानी जमा होता है तो बरसात में स्थिति की कल्पना की जा सकती है ग्रामीणों ने बताया कि देवी स्थान जाने का और स्कूल यही एक मात्र रास्ता है ग्रामीण चंद्रदीप पासवान, मोहम्मद मकसूद, सोहन राम, मोहानी राम, दिलीप भूइयां, बुधन भूइयां, लालू प्रजापति एवं चंद्रदीप पासवान ने कहा कि गंदे पानी से गुजरना उनकी मजबूरी बन गई है अगर नाली का पानी निकासी नहीं किया जाता है तो नाली की पानी की बदबू से बीमारियां फैलने का असकां बना हुआ है नाली का पानी सही तरीके से निकासी नहीं हो रहा है जिससे यह रास्ता नरक में तब्दील  हो गया है अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है जल जमाव के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...