⚡ ब्रेकिंग News

सेवानिवृत्त विश्वनाथ राय को 92 वर्ष के उम्र में आकस्मिक निधन से परिवार में शोक लहर व्याप्त।

 



मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 13/06/2026 देव प्रखंड स्थित बरई बिगहा के विश्वनाथ राय का 92 वर्षों के जीवनकाल के उपरांत आकस्मिक निधन हो गया। समाचार सुनते ही जिले के सभी भट्ट ब्राह्मणों में शोक की लहर फैल गई। विश्वनाश राय  सरकारी नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद कई सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाजसेवा में योगदान करते रहे। इधर करीब 2सालों से ज्यादा बीमार रहने लगे थे एवं चल फिर पाने में भी असमर्थ हो गये थे। उनके तीन पुत्रों सहित तीन पुत्रियां हैं ।आकस्मिक मृत्यु की सूचना पर सभी सगे संबंधी एकत्र हुए है। उनके बड़े सुपुत्र सतीश राय एवं विश्वजीत राय भी औरंगाबाद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी हैं पिता की राह अपनाकर दिन रात समाज सेवा में जुटे रहते हैं। इस दुःख की घड़ी में कृष्णा राय जो अरवल जिला के समाहरिया गाँव के निवासी हैं और औरंगाबाद में निजी आवास भी है और साथ उनके निजी वाहन द्वारा सतीश राय के आवास पर गया। उन्हें इस दुःख की घड़ी में सांत्वना दी। उनके परिजनों से भी मुलाकात हुई। बात चीत के दरम्यान गुड्डू राय ने बताया कि औरंगाबाद के नव निर्वाचित अखिल भारतीय ब्रह्मभट्ट महासभा के जिलाध्यक्ष संजय राय का भी आवास पर आगमन हुआ था, उन्होंने भी परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस दुःख के समय में भगवान उन्हें दुःख सहने की शक्ति दे, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...