⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी के ब्रह्म वन में मना विश्व पर्यावरण दिवस इस साल रोपे जाएंगे 25 लाख पौधे, विधानसभा अध्यक्ष ने किया वटवृक्ष का रोपण।

 





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP 

​ गयाजी 5/6/ 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गया वन प्रमंडल द्वारा ब्रह्म वन में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार थे, जबकि अध्यक्षता गया वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी डीएफओ शशिकांत कुमार ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

​25 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य

​कार्यक्रम के दौरान डीएफओ श्री शशिकांत कुमार ने पर्यावरण दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि ​वर्ष 2026-27 के दौरान गया वन प्रमंडल के अंतर्गत लगभग 25 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। ​उन्होंने युवाओं और स्थानीय समितियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की ताकि पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। ​पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील ​मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण केवल हमारा परिवेश नहीं, बल्कि हमारे जीवन और भविष्य का आधार है। ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट और अनियमित वर्षा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को अपनाना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे अभियानों जैसे मिशन लाइफ और एक पेड़ माँ के नाम की सराहना की। उन्होंने हर नागरिक से साल में कम से कम एक पौधा लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और जल संरक्षण को अपनी आदत बनाने का आग्रह किया। ​'पर्यावरण रथ' को दिखाई हरी झंडी ​इस विशेष अवसर पर अतिथियों द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए  ​मुख्य अतिथि द्वारा ब्रह्म वन परिसर में वटवृक्ष का पौधारोपण किया गया।

​ब्रह्मयोनि क्षेत्र की बंजर भूमि में हरित विस्तार के लिए सीड बॉल (बीज गोला) का प्रसारण किया गया।

​जिले भर में जागरूकता फैलाने के लिए “पर्यावरण रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

​संकल्प और पौधा वितरण

​कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को फलदार पौधों का वितरण किया गया और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए 11-सूत्रीय पर्यावरण संरक्षण संकल्प दिलाया गया।

​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में गया वन क्षेत्र की वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेन्ज ऑफिसर) सुश्री आरती कुमारी और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। अंत में वनपाल सूरज प्रकाश ने सभी अतिथियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर  अजय कुशवाहा पप्पू चंद्रवंशी, विकास कुमार, श्रीमती ज्योति दांगी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...