⚡ ब्रेकिंग News

बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी पर हमले के विरोध में 'हम' ने सौंपा ज्ञापन, की 'Y+' सुरक्षा की मांग।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-बाराचटी विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक ज्योति देवी पर हुए हमले को लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। दिनांक 17 मई 2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपराधियों द्वारा विधायक का रास्ता रोककर उनके साथ जानबूझकर हमला, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया था। इस घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए 'हम' के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकाश वैभव (IG) से मुलाकात की और उन्हें सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।

​Y+ सुरक्षा और पुलिस एस्कॉर्ट की मांग---

​ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से मांग की है कि बाराचटी विधानसभा क्षेत्र झारखंड सीमा से सटा हुआ और धुर नक्सल प्रभावित इलाका है। ऐसे में माननीय विधायक ज्योति देवी की सुरक्षा को देखते हुए बिहार सरकार उन्हें तुरंत “वाई प्लस” (Y+) श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराए। इसके साथ ही, क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके लिए अस्थायी रूप से पुलिस एस्कॉर्ट पार्टी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वे बिना किसी भय के जनहित के कार्यों को सुचारु रूप से कर सकें। ​थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर उठे सवाल, लापरवाही का आरोप.

​प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन की उदासीनता पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में भी विधायक पर 4-5 बार आपराधिक हमले हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस मामले में बाराचटी और मोहनपुर थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। ​ज्ञापन में मोहनपुर थानाध्यक्ष की कार्यशैली को संदिग्ध बताते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 'हम' नेताओं का कहना है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट की मांग की गई थी, लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई, जो प्रशासनिक लापरवाही है। ​सबसे गंभीर बात यह है कि घटना के दौरान पकड़े गए नामजद अभियुक्तों को थानाध्यक्ष ने छोड़ दिया।

​घटना के समय सभी अभियुक्त नशे की हालत में थे। आरोपियों को छोड़ना पुलिस की घोर लापरवाही और मिलीभगत को दर्शाता है।

​कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी ​हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर ने पुलिस प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर अविलंब और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो 'हम' की गया जिला इकाई द्वारा पूरे जिले में व्यापक धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।

​ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे उपस्थित---

​SSP और IG को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, गया संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी, प्रभारी प्रतिनिधि नंदलाल मांझी, सदर अनुमंडल प्रभारी प्रतिनिधि रामसनेही मांझी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधीर यादव, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीना मांझी, दिवाकर सिंह तथा कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सदानंद मांझी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...