मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद।आज दिनांक 20/05/2026 जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के देवी स्थान से नाटकीय ढंग से सोलह मई को एक मासूम बच्ची आद्विक परासर को अपहरण कर लिया गया था। इस घटना को लेकर परिजन आद्विक परासर की पिता सुधीर प्रसाद सूर्य मंदिर रोड ओबरा ने ओबरा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराने गए थे। लेकिन मामले के गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कांड संख्या 192/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज की गई। और तत्काल ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने घटना को लेकर सक्रियता से देखाते जांच पड़ताल तेज कर दी। एवं वरिय पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल को दिया। देखते देखते खबर मगध रेंज आईजी विकास वैभव को मिला, आईजी विकास वैभव ने तत्काल पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में एसआईटी टीम को गठन किया। साथ ही 15 अलग-अलग टीमों को गया, कोडरमा, आसनसोल,गोमो, धनबाद समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भेजा गया। और सभी रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज खंगालें आयें। जांच के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया कि एक महिला के साथ बच्ची रेलवे स्टेशन से बाहर निकल रही है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ डेल्हा बस स्टैंड से खरखुरा रोड में जाते देखा गया। आगे के जांच में पता चला कि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के समीप एक मकान में बच्ची आद्विक परासर के साथ गयी।
गया और औरंगाबाद बाद पुलिस के संयुक्त टीम ने खरखुरा रोड स्थित एक मकान में छापेमारी किया और वहां से एक महिला के बच्ची आद्विक परासर को सकुशल बरामद कर लिया। इधर गिरफ्तार महिला से पुछ ताछ के दौरान अपनी नाम रंजू देवी बताई। उसने अपनी पता डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा रोड स्थित गया बताया है।बच्ची आद्विक परासर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Post a Comment