⚡ ब्रेकिंग News

कलवारी में पीएम प्रणाम किसान गोष्ठी में मृदा परीक्षण की जानकारी देते शिवम् गुप्ता.

 



संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती.


कलवारी बस्ती:कलवारी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को पीएम प्रणाम किसान गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किसानों मृदा परीक्षण के लिए जागरूक किया गया।

गोष्ठी में कृभको सेवा केन्द्र कलवारी के प्रभारी शिवम् गुप्ता ने गोष्ठी में उपस्थित किसानों मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी दिया और खेत से मृदा परीक्षण के लिए मिट्टी लेने के विधि को बताया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को यह जानकारी मिलेगी कि कृषि योग्य भूमि में आवश्यक तत्व मानक के अनुरूप उपलब्ध हैं या नहीं। सभी किसानों को समय से मृदा का परीक्षण करवाना चाहिए।दस किसानों का मृदा परीक्षण के लिए नमूना लिया गया।मृदा परीक्षण नि शुल्क किया जा रहा है।जिससे खेत के लिए आवश्यक तत्व की पूर्ति की जा सके।और किसानों को अच्छी पैदावार भी मिल सके।

इस अवसर रमेश चौधरी,राम गोपाल दुबे,बृजभान चौधरी,

राम दास,शोभाराम चौधरी,शेषनाथ,सुदामा चौधरी ,राम जियावन,भवानी प्रसाद,रामधनी सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...