संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी सोशल मीडिया पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गया साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को नालंदा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश राव पिता- स्वर्गीय मुकुल सरदार के रूप में हुई है, जो पटना जिले के मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज का रहने वाला है। फेसबुक वीडियो से हुआ खुलासा मिली जानकारी के अनुसार, बीते 20/5/ 2026 को गयाजी साइबर थाने की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम की नजर फेसबुक पर चल रहे एक वीडियो पर पड़ी। राजेश राव सरदार नाम के प्रोफाइल से अपलोड किए गए इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, अभद्र और जातिसूचक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा था। वीडियो में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, इस भड़काऊ वीडियो से समाज में जातीय उन्माद फैलने और शांति व्यवस्था भंग होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया था। विशेष टीम ने नालंदा में मारा छापा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गयाजी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और साइबर सर्विलांस की मदद से आरोपी के फेसबुक प्रोफाइल यूआरएल को ट्रैक किया। इसके बाद विशेष टीम ने नालंदा जिले के लहेरीसराय थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी राजेश राव को धर दबोचा। पुलिस फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में साइबर थाना गया में कांड संख्या-70/26 दर्ज किया गया है।


Post a Comment