थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट .
ATH NEWS 11 GROUP :-कलवारी, बस्ती - कलवारी थाना क्षेत्र के वैष्णोपुर गांव निवासिनी सावित्री देवी पत्नि जोखन प्रसाद ने मुख्यमंत्री से लगायत सभी प्रशासनिक अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में लिखा है। की अगर दिए गए शिकायती पत्र का निस्तारण जल्द से जल्द नहीं किया गया तो मै लाचार बेबश होकर सरयू नदी में जल समाधि ले लूंगी जिसका जिम्मेदार स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन खुद होगा.
दिए गए शिकायती पत्र में सावित्री देवी पत्नि जोखन प्रसाद ने लिखा है। की विपक्षी ओम प्रकाश पुत्र राम पियारे धमकी दे रहे है। की और संदेश बाबूराम पुत्र सोमई ग्राम मालपुर थाना कलवारी से दिलाया जा रहा है। की अपना पैर कटवाएंगे की सिर गला कटवाएंगे और विपक्षी द्वारा ललकारा जा रहा है। की मै सब्बल से इनका पैर तोड़कर 4 से 5 दिन में यहां से चले जाएंगे तब आकर अपने घर में रहना इसके बारे में मै पूर्व में प्रार्थना पत्र दे चुकी हूं। जिसमें चौकी माझा खुर्द पर तैनात सिपाही अभिषेक शर्मा द्वारा गलत जवाब दिया गया कि आवेदिका अपने घर में रहना नहीं चाहती है। शांति व्यवस्था कायम है। जबकि मैं अपने घर में रहना चाहती हूँ । इसलिए ऐसी स्थिति में विपक्षी ओम प्रकाश पुत्र राम पियारे द्वारा कभी भी कोई अप्रिय घटना मेरे व मेरे पति के साथ घटित हो सकता है। जिसका पूर्ण जिम्मेदारी माझा खुर्द चौकी पर तैनात सिपाही अभिषेक शर्मा की होगी क्योंकि झूठा एवं गलत आख्या उच्च अधिकारियों को देने के कारण होगी मेरी उम्र लगभग 69 वर्ष होने के कारण चलने फिरने से असमर्थ हो गई है। उक्त प्रार्थना पत्र 07/05/2026 को और 11/05/2026 को जिला एवं सत्र न्यायलय बस्ती जिला अधिकारी बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को आई जी आर एस के माध्यम से भेज दिया गया है।


Post a Comment