सासाराम /रोहतास :- आज दिनांक 22.05.2026 को ₹3 लाख रिश्वत लेते CO कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार.
सासाराम से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी विभाग की टीम ने CO कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी सोनू को ₹3 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग को कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment