⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी में बर्निंग बस, चलते - चलते बन गई आग का गोला, मची अफरा-तफरी।



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-दिनांक 16/5/ 2026 को डोभी टाटा मोटर्स से मरम्मत होकर गायाजी लौट रही BSRTC की बस गाड़ी संख्या BR02PC1956 में लगभग 2- 30 PM में अचानक भीषण आग लग गई। घटना डोभी-गया मार्ग पर OTA गेट नंबर 5 मोड़, डाक बाबा के पास की है।

​शार्ट सर्किट की आशंका----

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जल गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। इस घटना के बाद सड़क पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। बाल-बाल बचे चालक

राहत की बात यह रही कि बस खाली थी और चालक अर्जुन रमानी समय रहते सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

​ दमकल विभाग ने पाया काबू---

सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक बस जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। जांच के बाद ही आग लगने के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...