⚡ ब्रेकिंग News

राम उजागिर वर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार .




संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती ।


कलवारी - कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनीपुर गांव निवासी राम उजागिर वर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर उपजिलाधिकारी बस्ती को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर पुस्तैनी जमीन पर दबंगई के दम पर जबरन सोखता बनवाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाया है। 


दिए गए शिकायती पत्र में राम उजागिर वर्मा ने लिखा है। की हमारी पुरानी जमीन गाटा संख्या 132/ 0 - 1/ 16 प्रार्थी के पूर्वजों के नाम बाग दर्ज था जो थम चकबंदी में शामिल जोत आबादी दर्ज होकर नया गाटा संख्या 34 कायम हुआ जो द्वितीय चकबंदी में आबादी के रूप गाटा संख्या 100 दर्ज है। जिसमें हमारे गांव के प्रधान द्वारा जबरन सोखता बनाने की चेष्टा किया जा रहा है। जबकि उसके संबंध में मुकदमा अपील संख्या 46/08 राम गोपाल बनाम केवल प्रसाद आदि के ऊपर जिला जज प्रथम के न्यायालय में विचारा धीन है। परन्तु चुनावी रंजिश के प्रतिद्वंदिता के कारण ग्राम प्रधान कमलावती देवी द्वारा गलत तौर पर सरकारी धन का दुरूपयोग कर सोखता को हमारे जमीन में बनवाना चाहते है। उक्त प्रकरण के बाबत 21 /11/2024 को आप श्रीमान जी के पास दरखास्त देकर सूचित किया था जिसके परिपेक्ष्य में आपने सक्षम को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा निर्देशित किया था लेकिन विपक्षी गण के अनावश्यक प्रभाव में आकर सक्षम अधिकारी ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया जिससे विपक्षीगण हमारे जमीन पर जबरन सोखता का निर्माण करना चाह रही है। और मना करने पर प्रधानी का धौंस दिखाते हुए फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दे रही है। जिससे प्रार्थी हैरान व परेशान होकर पुनः आप श्रीमान जी के जरिए दरखास्त सूचना दे रहा है। ऐसी दशा में उक्त प्रकरण के संदर्भ में उचित कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...