⚡ ब्रेकिंग News

प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य सम्बंधित सभी आवश्यक दी गई जानकरी।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी :प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तृतीय सत्र का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया।समापन कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय प्रशिक्षक रणजीत कुमार एवं विद्यासागर विश्वास उपस्थित रहे।इस प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां विस्तार से दी गईं। प्रशिक्षकों द्वारा घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, प्रपत्र भरने की सही विधि तथा एकत्रित आंकड़ों की शुद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया, जिससे वे अपने कार्य को बेहतर ढंग से समझ सकें।समापन अवसर पर सहायक जनगणना चार्ज पदाधिकारी शाहिद अंसारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि कार्य के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि न हो, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव सरकारी योजनाओं के निर्माण पर पड़ता है।जनगणना कार्य में सावधानी बरतने एवं प्रत्येक जानकारी को सही तरीके से दर्ज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छोटी-सी गलती भी बड़े स्तर पर असर डाल सकती है।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, प्रखंड एवं अंचल कर्मियों तथा पंचायत जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ की उपस्थिति में स्व-जनगणना भी की। साथ ही आम लोगों से भी स्व-जनगणना करने की अपील की गई।कार्यक्रम में  अन्य अधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहयोग दिया।

मौके पर अनिल कुमार सिंह, अशोक राम, बसंत कुमार पाण्डेय,विमला कुमारी,किरण कुजूर,मंजू कुमारी, बिंदु कुमारी,दया देवी, मनोज कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...