गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कांडी का इंटर कला संकाय का रिजल्ट 100 प्रतिशत हुआ है।पिंकी कुमारी 73 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है।वार्डेन आर उषा ने बताया कि इस वर्ष इंटर कला संकाय के लिए 42 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।जिसमें 37 प्रथम श्रेणी से व 05 द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उतीर्ण होने में सफल रहे हैं।पिंकी कुमारी 73 % ,कुमारी शीतल दुबे 72 % ,रानी कुमारी 70 .4 % ,निक्की कुमारी 70 .2% ,नेहा कुमारी ,निधि कुमारी ,राधिका कुमारी ,अंचल कुमारी ने 70 प्रतिशत ,अंजली कुमारी 69.4% तथा रागिनी कुमारी ने 69 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने में सफल रही हैं।

Post a Comment