मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद।आज़ दिनांक 06/05/2026 किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी सह एसीजेएम सुशील प्रसाद सिंह ने चार थानाध्यक्षों को शोकोज किया है। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम के अन्तर्गत बोर्ड ने नोटिस जारी कर विधि विरूद्ध किशोरो को बोर्ड में उपस्थित कराने का आदेश जारी किया था। किंतु आज तक बोर्ड में उपस्थित नहीं कराने के कारण बोर्ड ने शोकोज किया है,अधिवक्ता ने आगे बताया कि नगर थाना कांड संख्या 354/21, नवीनगर थाना कांड संख्या 102/20, उपहारा थाना कांड संख्या 50/19, मदनपुर थाना कांड संख्या 119/17 में सम्बंधित थाना प्रभारियों को शोकोज करते हुए 20/06/26 को सदेह उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दाखिल करने का आदेश जारी किया है।

Post a Comment