औरंगाबाद।आज दिनांक 06/05/2026 जिले के रीसियप थानाक्षेत्र गांव तेतरहट के सुरेश यादव का तीस वर्षीय पुत्र राजद कार्यकर्ता नागेन्द्र कुमार यादव को विद्युत उर्जा तार के चपेट आने से दर्दनाक मौत हो गया। घटना के उपरांत बच्चों ने हल्ला करना शुरू किया तो ग्रामीण वहां, स्थिति को देखते हुए विद्युत तार से किसी तरह अलग किया और सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचाया। चिकित्सक नब्ज देखते ही मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण एवं परिजनों ने बताया कि नागेन्द्र राजद का सक्रिय कार्यकर्ता था, आज मौसम अच्छा होने के चलते बच्चों के क्रिकेट खेलने लगा। खेलने के दरम्यान गेंद पकड़ने के खेत में चला गया और ध्यान नहीं रहा कि यहां पर विद्युत तार भी है।इसी के चलते विद्युत तार के चपेट में आने राजद कार्यकर्ता नागेन्द्र यादव को दर्दनाक मौत हो गया।
इधर परिजन को जैसे ही चिकित्सकों ने मृत बताया कि परिवार में कोहराम मच गया और रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि अपने पीछे 09 वर्षीय पुत्र हिमांशु और सात वर्षीय पुत्री अवंतिका को रोते बिलखते छोड़ गए। परिवार जनों के साथ आये ग्रामीणों ने बताया कि खेती गृहस्थी के काम कर परिवार को भरण पोषण करता था। इनके साथ इस तरह के घटना होने से परिवार के ऊपर भारी संकट छा गया।

Post a Comment