रोहतास जिले के लालगंज नहर स्थित समर्पण हॉस्पिटल के संचालक डॉ. कमलेश कुमार और डॉ. अरविंद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी और एसडीपीओ टू कुमार वैभव के नेतृत्व में गठित मेडिकल टीम की जांच के बाद यह कार्रवाई हुई।
जांच में अस्पताल के संचालन में अनियमितताएँ सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्रशासन के अनुसार, जिले में आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं पर यह पहली बड़ी कार्रवाई है, जिससे अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment