कोलकाता:-पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव से पहले 'सिंघम' IPS अजय पाल शर्मा की तैनाती ने सियासी भूचाल ला दिया है। चुनाव आयोग द्वारा दक्षिण 24 परगना का पुलिस ऑब्जर्वर बनाए जाने के बाद TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अजय पाल शर्मा पर निशाना साधा है।
TMC की ओर से अजय पाल शर्मा की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं। ममता बनर्जी ने चुनावी रैली में आरोप लगाया कि बाहरी अफसरों को लाकर बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। इसके जवाब में अजय पाल शर्मा के समर्थकों और यूपी की जनता ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया।
'शामली से बंगाल तक, सिंघम का एक ही सिग्नेचर':-
समर्थकों का कहना है कि जिस अफसर को 9 साल पहले शामली की जनता ने घोड़ी पर बैठाकर बारात निकाली थी, उस पर सवाल उठाना TMC को महंगा पड़ रहा है। 2017 में SP रहते अजय पाल शर्मा ने एक महीने में 5 एनकाउंटर कर जिले से अपराध का सफाया किया था। नौशाद उर्फ डैनी और सरवर जैसे कुख्यात बदमाशों को ढेर करने के बाद जनता ने खुद उन्हें 'दूल्हा' बनाकर जुलूस निकाला था।
'ऑन द स्पॉट' एक्शन से कांपते हैं अपराधी:-
अजय पाल शर्मा की पहचान सिर्फ एनकाउंटर से नहीं है। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को ऐसी जगह गोली मारी कि वो जिंदगी भर चल-फिर नहीं सका। ठंड की रात गमछा ओढ़कर ऑटो से थाने पहुंचे और सुस्त पुलिसकर्मियों पर उसी रात गाज गिरा दी। यही 'ऑन द स्पॉट' एक्शन अब बंगाल में दिख रहा है।
TMC उम्मीदवार को चेतावनी, SP को नोटिस:-
जहांगीर खान के खिलाफ वोटरों को धमकाने की शिकायत मिलते ही अजय पाल शर्मा SSB, FST, QRT के साथ मैदान में उतर गए। वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है - "धमकाया तो खबर लेंगे, फिर रोना मत।" इतना ही नहीं, Y कैटेगरी सुरक्षा में 10 की जगह 14 पुलिसकर्मी तैनात करने पर SP को नोटिस थमाकर जवाब मांगा।
जनता का सवाल - 'ईमानदार अफसर से क्यों डर?':-
अजय पाल शर्मा के समर्थक पूछ रहे हैं कि जब यूपी में अपराधियों का खात्मा करने वाले अफसर को बंगाल भेजा गया है तो TMC क्यों बौखला रही है? क्या निष्पक्ष चुनाव से डर लगता है? 9 साल पहले शामली की जनता ने जिसे सिर-आंखों पर बैठाया, आज वही 'सिंघम' बंगाल में कानून का डंडा चला रहा है।
ममता बनर्जी के आरोपों के बीच चुनाव आयोग अजय पाल शर्मा के साथ खड़ा दिख रहा है। आयोग ने साफ किया है कि ऑब्जर्वर को फ्री हैंड दिया गया है। बंगाल की सियासत में अब एक ही चर्चा - 'सिंघम इज बैक, एंड ही इज नॉट हियर टू प्ले।'

Post a Comment