थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट ।
ATH NEWS 11 GROUP -: लालगंज बस्ती - लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा चौकी पर अचानक तेज हवाओं के साथ तूफान आ गया। इस तूफान के कारण लोगों को जान बचाने के लिए जगह-जगह रुकना पड़ा और कई लोगों को भारी नुकसान हुआ।
लालगंज क्षेत्र के कुदरहा चौकी के पास के क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर खतरा का हुआ सामना तेज बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर खंभा और तार टूट कर गिरे। किसी के घर पर खंभा टूट गिरा कही गांव में लिपटिस का पेड़ टूट कर गिरा इसी तरह से खतरा का सामना करना पड़ा लोगों को आपको *सूचना हेतु सम्पर्क नम्बर*
यदि कहीं खम्बे के टूटने, पेड़ के तार या खम्बे पर गिरने या तार टूटकर गिरने कि जानकारी हो तो कृपया सम्बंधित लाइन स्टॉफ या सब स्टेशन ऑपरेटर को सूचित करें
कुदरहा फीडर 9161015354
लालगंज फीडर 9919438315
गायघाट फीडर 9451011729
SSO 9918509819
तूफान के दौरान हवाएं इतनी तेज थीं कि लोग दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करते रहे, लेकिन हवा की गति बहुत अधिक थी। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर छिपना पड़ा।
क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे अचानक बदले मौसम के कारण लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन घंटों के भीतर तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही प्रयागराज के आसपास के करीब पांच जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई गई है।

Post a Comment