⚡ ब्रेकिंग News

'खेत बचाओ अभियान' का भव्य शुभारंभ कृषि भूमि का संरक्षण और किसानों की समृद्धि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. प्रेम कुमार।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गया में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी एवं 'खेत बचाओ अभियान–2026' का आधिकारिक उद्घाटन किया।

​समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कृषि को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज, बेहतर सिंचाई और जैविक खेती से जोड़ने पर जोर दिया।

​'खेत बचाओ अभियान' के तहत मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और जल संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मृदा परीक्षण (सॉइल टेस्टिंग) के आधार पर ही संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान के पात्र किसान तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अंत में, उन्होंने गया के मेहनती किसानों से नई तकनीकों को अपनाकर बिहार को कृषि क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...