⚡ ब्रेकिंग News

RPF और इंजीनियरिंग विभाग की संयुक्त कार्रवाई मे,गयाजी लोको कॉलोनी में चला बुलडोजर.

 





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP :-​गयाजी 13 सितंबर 2026 पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया लोको कॉलोनी में लंबे समय से जर्जर और परित्यक्त अवस्था में पड़े 44 रेलवे क्वार्टरों को ध्वस्त कर दिया गया। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों व अतिक्रमण की संभावना को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया और इंजीनियरिंग विभाग द्वारा रविवार को यह संयुक्त कार्रवाई की गई।


​कार्रवाई के दौरान RPF गया के निरीक्षक प्रभारी (नि0प्र0) बनारसी यादव, उप-निरीक्षक विकास कुमार, सहायक उप-निरीक्षक एम.के. अकेला, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार सिंह, आरक्षी रोशन कुमार, अमित कुमार, शशि शेखर और अरुण कुमार सहित अन्य बल सदस्य मौजूद रहे। वहीं, इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सहायक मंडल अभियंता (स0मं0अ0) ऋषिकेश मीना, आईओडब्ल्यू एस.के. सिन्हा, आईओडब्ल्यू ओ.पी. गौतम तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


​RPF अधिकारियों के अनुसार, इन जर्जर और खाली पड़े क्वार्टरों के कारण दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों के जमावड़े का खतरा लगातार बना रहता था। ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिससे रेलवे की कीमती भूमि को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...