मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद.
औरंगाबाद। आज दिनांक 05/09/2026 जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार *जिला पंचायत राज पदाधिकारी इफ्तिखार अहमद* द्वारा आज *सदर प्रखंड* अंतर्गत बेला पंचायत परिसीमन से संबंधित चल रहे कार्यों का अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वर्ष *2011 की जनगणना के आधार पर नए सिरे से पंचायतों के परिसीमन* के तहत किए जा रहे *EB (Enumeration Block) Wise Data की मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रविष्टि* के कार्य की जांच की गई। इस दौरान संबंधित कर्मियों द्वारा की जा रही डेटा एंट्री की प्रगति एवं प्रविष्टियों की शुद्धता का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आयोग के निर्देशानुसार *EB Wise Data की प्रविष्टि का कार्य 10 सितंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है।* विभिन्न जिलों में डेटा प्रविष्टि की प्रगति एवं उसमें पाई जा रही त्रुटियों को देखते हुए आयोग स्तर से लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में *राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा* की जा रही है तथा समीक्षा के उपरांत आवश्यकता के अनुसार संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि *परिसीमन एवं EB Wise Data Entry का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए सभी प्रविष्टियों की सावधानीपूर्वक जांच सुनिश्चित करें*, ताकि डेटा में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

Post a Comment