⚡ ब्रेकिंग News

रक्षाबंधन पर घर आए भाई की डूबने से हुई मौत, पत्नी- बहन का रो-रोकर बुरा हाल.






महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव निवासी 40 वर्षीय साहेब चौधरी की मंगलवार दोपहर पानी में डूबने से मौत हो गई। उनका शव श्यामदेउरवा-बड़हरा-बरईपार मार्ग पर एक शराब ठेके के सामने सड़क किनारे खेत में भरे पानी में मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की नजर पानी में पड़े युवक के शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल श्यामदेउरवा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अंजनी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान महम्मदा गांव निवासी साहेब चौधरी पुत्र रामअवध चौधरी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि साहेब चौधरी बाहर रहकर काम करते थे और रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने घर आए थे। मंगलवार को पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी और बड़ी बहन मौके पर पहुंचीं। शव देखते ही दोनों दहाड़ मारकर रोने लगीं। परिजनों के करुण क्रंदन से मौके का माहौल गमगीन हो गया।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में पानी में डूबने से हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

      प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...