थाना लालगंज से रामजीत की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज - बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से बंधक बनाकर उसके साथ छेड़छाड़, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास किया गया। किशोरी की मां ने थाना लालगंज प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मामले में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है।
रविवार की शाम करीब पांच बजे 13 वर्षीय किशोरी सब्जी लेने इस्माइलपुर चौराहे की ओर जा रही थी रास्ते में कुछ लोगों ने किशोरी को पकड़कर एक घर में ले गए जहां उसके साथ अभद्रता, मारपीट और जातिसूचक गाली देने के साथ साथ कपड़े खींचने का मामला सामने आया है।
बेटी को काफी देर तक घर नहीं लौटने पर जब पीड़ित की मां बेटी की तलाश में निकलीं तब रास्ते के एक घर से किशोरी के रोने की आवाज सुनाई दी बेटी की रोने की आवाज सुनते ही मां घर के अंदर पहुँची और बेटी को देख कर विरोध किया जिसके बाद आरोपियों ने मां के साथ भी मारपीट की और चाकू से गले पर वार करने का प्रयास किया। बचाव के दौरान चाकू उनके हाथ में लग गया, जिससे वह घायल हो गईं।
*पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा मामला*
परिजनों के अनुसार, करीब दो माह पहले दूसरे पक्ष के परिवार की एक युवती को किशोरी के मामा द्वारा भगा ले जाने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था और आरोपी को जेल भेजा गया था। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां का कहना है कि यदि मेरा भाई गलत किया था तो वो जेल में है उससे मुझे कोई एतराज नहीं है लेकिन मैं अपने भाई का बदला अपनी बेटी से नहीं लेने दूंगी।
पीड़िता की मां ने लालगंज थाने छेत्र के कुदरहा चौकी के एक सिपाही पर मामले को आपस में निपटाने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी द्वारा जेल में बंद उनके भाई के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की बात कहकर दबाव बनाया जा रहा है।
पीड़िता की मां ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच, किशोरी की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment